भागलपुर, फरवरी 21 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के शेरमारी बाजार में एनएच 80 सड़क निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। गुरुवार से एक साइड का सड़क पूरी तरह उजाड़ा जा रहा है। जिससे चार पहिया वाहन या दोपहिया वाहन सवारों और पैदल यात्रियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को दिन भर रुक-रुककर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ सड़क किनारे स्थित दुकानदार भी खासे परेशान हैं। धूल उड़ने से उन्हें भी दिक्कत हो रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि उजड़ेगा तभी तो बनेगा। एनएच के एई मनोज कुमार ने कहा कि सड़क उजाड़कर इसलिए बनाया जा रहा है ताकि मजबूत हो। अधिक ऊंची नहीं हो क्योंकि इसका निर्माण चार लेयर में किया जाएगा। जबकि एक तरफ उजाड़कर उसे बनाया जाएगा तभी दूसरे तरफ उजाड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.