सहारनपुर, अप्रैल 30 -- गंगोह संवाददाता। उतम शुगर मिल लि. शेरमऊ द्वारा चालू पेराई सत्र में किसानों से क्रय किये पूरे गन्ना मूल्य का भुगतान समितियों के माध्यम से उनके बैंक खातों में भिजवा दिया गया है। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुखविन्दर जीत सिंह के हवाले से प्रबन्धक मानव संसाधन एवम् प्रशासन इन्द्र प्रकाश यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2025-26 में कुल 72.84 लाख कुन्तल गन्ना क्रय किया गया था, जिसका कुल भुगतान रुपयें 2 अरब 87 करोड 76 लाख 3 हजार का भुगतान समितिवार किसानों के खातों में भिजवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...