शेरपुर सरैया में आग से परवल की फसल जलकर नष्ट
चंदौली, जून 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत शेरपुर सरैया गांव में मंगलवार की दोपहर में गांव निवासी कैलाश सिंह यादव के घर के समीप स्थित बांस की खूंटी और परवल के खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे खेत में लगी परवल की फसल, पशुओं के लिए रखा हरा चारा सहित कई पेड़ झुलस गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है。
आग लगने की जानकारी आग लगने की सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए। पास में चल रहे पंपिंगसेट की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम आग पर लगभग बुझ जाने के बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.