आजमगढ़, अप्रैल 28 -- जहानागंज। जहानागंज क्षेत्र के शेरपुर वीरभद्रपुर (हनेवता) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शेरपुर कुटी के महंत यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री रामकृष्ण दास जी महाराज द्वारा विधिविधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने 89वां पंचकुंडी श्री विष्णु महायज्ञ की तिथियों की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 4 जून से 12 जून के बीच संपन्न होगा। जिसमें दूरदराज से संत-महात्मा, विद्वान आचार्य एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से यज्ञ की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर यशवंत यादव, महेंद्र यादव, बलवंत यादव, सुनील सिंह, त्रिभुवन यादव, महेंद्र यादव, डब्ल्यू यादव, रामसकल सिंह, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.