शेरपुर रोड से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस
पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले अजय पांडे मंगलवार को किसी काम से शेरपुर कलां रोड पर गए थे। अपनी स्पेलेंडर बाइक खड़ी कर वह काम निपटाने चले गए। इस दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। अजय पांडे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने शेरपुर कलां से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- देवीपुर हटिया से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.