गाजीपुर, मई 5 -- भांवरकोल। ग्राम पंचायत शेरपुर में सरकारी शराब की दुकान खुल जाने के बावजूद ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में पूर्व में पत्रक देने के लगभग 15 दिन बाद मंगलवार को एक बार फिर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमरनाथ राय, डॉ. रमेश राय, आनंद राय, अभिषेक राय तथा प्रेमनाथ गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...