सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- चांदा, संवाददाता। बुधवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर परशुरामपुर गांव के निकट रेलवे लाइन पर ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली रेलवे पटरी में जाकर फंस गई । जौनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराकर छतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मालगाड़ी ट्रेन खड़ी हो गई । सूचना पर पहुंचे चांदा कोतवाली के यस आई अवधेश सिंह यादव व आरपीएफ पुलिस के सहयोग से जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को पटरी से खिंचवाकर बाहर कराया गया। इसके बाद मालगाड़ी ट्रेन वहां से रवाना हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लगभग एक घंटा 20 मिनट मालगाड़ी ट्रेन वहां पर खड़ी रही। जिससे इसके पीछे आ रही दो ट्रेन नंबर 13240 कुंभ एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 12370 कोटा पटना एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इस घटना से अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर आरपीएफ की टीम ने पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.