गाजीपुर, अप्रैल 9 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर पंचायत में गंगा नदी की कटान से बचाव के लिए कटान रोधी कार्य का शुभारंभ गंगा पूजन के साथ किया गया। यह पूजन रामेश्वर यादव के डेरे से निषाद बस्ती मुबारकपुर तक प्रस्तावित लगभग 500 मीटर क्षेत्र में विभागीय कर्मियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय ने किया। बताया गया कि ठोकर निर्माण का कार्य सिंचाई विभाग की देवकली पंप नहर (प्रथम) के अधीन कराया जा रहा है। शासन से गत वर्ष इस क्षेत्र के लिए 15.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके बावजूद जलालपुर मौजे में 10.31 करोड़ और छानबे मौजे में 3.40 करोड़ की स्वीकृति के बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है। पिछले वर्ष आई बाढ़ में मुबारकपुर क्षेत्र में भीषण कटान को देखते हुए इस बार 500 मीटर तक कटान रोधी का...