लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- महेशपुर। महेशपुर रेंज के बिलहरी बीट के गांव शेरपुर के जंगल मे गिद्धों का कुनबा देखने को मिला है। गिद्धों के आ जाने वन विभाग ने खुशी जाहिर की है। रविवार को वन दरोगा मायाप्रकाश अपनी टीम के साथ बिलहरी बीट और थाना हैदराबाद के गांव शेरपुर गांव के पास जंगल मे गश्त कर रहे थे कि अचानक पेड़ पर गिद्धों का दल दिखा। गिद्धों के दल की सूचना इन्होंने रेंजर निर्भय प्रताप शाही को दी। रेंजर ने बताया कि महेशपुर रेंज मे गिद्ध होना अच्छी और खुशी बात है। इन्होंने बताया कि गिद्धों की संख्या करीब 50 के करीब है। महेशपुर रेंज मे गिद्ध आ जाने के कारण वन विभाग ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.