शेरपुर के लिए 18.94 लाख की लागत से बना नया फीडर
गाजीपुर, मई 9 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रवासियों को बिजली ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को शेरपुर क्षेत्र के लिए स्वीकृत नए विद्युत फीडर का विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ शुभारंभ किया गया। 18 लाख 94 हजार रुपये की लागत से निर्मित नए फीडर के शुरू होने से बिजली कटौती से राहत मिलेगी। लगभग 60 हजार से अधिक आबादी वाले पंचायत शेरपुर में लंबे समय से लगातार बिजली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और शेरपुर के लिए अलग फीडर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। पावर हाउस परिसर में एसडीओ अमित कुमार राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ के बीच नए फीडर का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.