हरदोई, मार्च 30 -- अतरौली। ब्लाक भरावन के सभागार में सोमवार को आयोजित विद्यालय स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा वह रिंच है जो हर समस्याओं के समाधान में उपयोगी है। शिक्षक बच्चों के प्रति सजग रहें। इन्हीं से देश का भविष्य तय होता है। बच्चों को एपीजे अब्दुल कलाम बनाएं। बीईओ केके त्रिपाठी ने विधायक को सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक प्रकाश दुबे, सत्येंद्र सिंह, लवलेश तिवारी, अरुण सिंह, सितांशू पाण्डेय, अचल बाजपेई, अनुराग कुमार, आदित्य मिश्रा, सरोज अर्कवंशी, जितेंद्र सिंह, समिता पांडेय, भाजपा नेता सुनील तिवारी, प्रधान शिव प्रकाश त्रिपाठी, अशोक तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...