मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर से सटे ग्राम शेरनगर, बिलासपुर एवं ग्राम धंधेडा में प्रस्तावित आवास विकास परिषद मेरठ की गृह स्थान 3 आवासीय कालोनी के लिए भूमि अधिग्रहण अब ठंडे बस्ते में दिख रहा है। इतना ही नहीं इन गांवों में अभी तक भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम शुरू नहीं हुआ है। उधर प्रशासन के स्तर पर पिछले 10 माह से इन गांवों के करीब 284 हेक्टेयर भूमि का बैनामा तक नहीं हो रहा था लेकिन अब इन भूमि का बैनामा शुरू हो गया है। इन गांवों के किसानों ने बैनामा शुरू होने से अपनी जीत का दावा किया है। बता दें कि इन गांवों के करीब 2500 किसान आवास विकास परिषद द्वारा की जाने वाली भूमि अधिग्रहण पर आपत्ति जताई हुई है। जानसठ रोड एवं एनएच 58 पर उप्र आवास एवं विकास परिषद मेरठ ने एक ग्रह स्थाना योजना-3 के नाम से एक आवासीय योजना हेतु ग्र...