शेरघाटी से 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
गया, अगस्त 11 -- एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को शेरघाटी में बैठक हुई। इसमें संगठन के सदस्यता अभियान को तेज करने और 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा एसडीओ कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। जिला संयोजक अमित सिन्हा ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रभक्ति और छात्रहित में लगातार कार्य करती रहेगी। उन्होंने नागरिकों और छात्र-छात्राओं से तिरंगा यात्रा में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत बोधगया जिले को दक्षिण बिहार प्रांत में प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य भी तय किया गया। मौके पर हर्ष सिंह, रवि सिंह, अमन मिश्रा, रंजन, चंदन सिंह, सोनल, सचिन, निखिल, शुभम व राहुल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 13 अगस्त को शहर में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- 13 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.