सासाराम, जनवरी 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा 32वें अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाटक प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता की सफलता के बाद सहयोगी शेरघाटी विधायक उदय सिंह यादव को शुक्रवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि दिसंबर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाहर रहने व व्यस्तता के कारण वे नहीं पहुंचे थे। संस्था अध्यक्ष कमलेश कुमार व संस्थापक जीवन प्रकाश ने संस्थागत कार्यों की जानकारी दी। मौके पर संरक्षक सिमल सिंह, महासचिव प्रो. रणधीर सिन्हा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.