गया, अप्रैल 6 -- शेरघाटी रेल टिकट काउंटर पर सोमवार को गया से पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अचानक छापेमारी से अफरातफरी मच गई। टिकट दलालों की लगातार सक्रियता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई थी। बताया जाता है कि टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही काउंटर के आसपास सक्रिय दलाल मौके से फरार हो गए। इसी दौरान तत्काल टिकट के लिए कतार में सबसे आगे खड़ा एक संदिग्ध यात्री भी अचानक भाग निकला, जिससे दलाली नेटवर्क की आशंका और गहरा गई है। छापेमारी के दौरान आरपीएफ जवानों ने काउंटर के अंदर जाकर भी गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान काउंटर पर कार्यरत क्लर्क की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इस तरह का दलाली तंत्र संचालित होना संभव नहीं है।गौरतलब है कि शेरघाटी में यह रेल टिकट काउंटर वर्ष 2008 में आम या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.