गया, मई 6 -- राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष मांझी ने बुधवार को शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से पीड़ित तीन स्कूली बच्चों के निकट आश्रितों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। पाठक अवगत हैं कि गत सोमवार की शाम शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से तीन बच्चों की एक साथ मौत हो गई थी । मृतक योगापुर के दलित टोले के निवासी थे। मृतकों की पहचान योगापुर दलित टोले के सुरेंद्र मांझी के 15 वर्षीय पुत्र दिलकेश्वर मांझी, राजेंद्र मांझी के 14 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा रामदास मांझी के 10 वर्षीय पोता संदीप कुमार के रूप में हुई थी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में वज्रपात से किशोरी समेत दो की मौत मौके पर नंदलाल मांझी, टूटू खान और नारायण मांझी आदि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.