गया, जनवरी 8 -- शेरघाटी नगर परिषद की ओर से शहर में सुबह-शाम ठिठुरते लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रदूषणमुक्त गैस अलाव की व्यवस्था की गयी है। शेरघाटी नगर परिषद के प्रतिनिधि पवन किशोर ने गुरुवार को बताया कि प्रायोगिक तौर पर शहर के भीड़भाड़ वाले प्रमुख पांच सार्वजनिक स्थानों पर गैस से चलने वाले अलाव लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अलाव के आसपास एक बार में 20 व्यक्ति खड़े होकर ठंड से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई बाजार में थाना मोड़ और बस स्टैंड के यात्री शेड के निकट यह अलाव लगाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद दफ्तर के बाहर और जयप्रकाश चौक सहित तीन स्थानों पर यह अलाव लगाए गए हैं। सुबह शाम तीन-तीन घंटे तक ऐसे अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, जिससे धुआं या अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ऐसे अलाव ...