गया, फरवरी 24 -- शेरघाटी में सोमवार की दोपहर जीटी रोड पर पुल से मोरहर नदी में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। दो व्यक्ति घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पश्चिम की तरफ जा रहे बाइक सवार पीछे से आ रहे एक वाहन के धक्के से असंतुलित होकर करीब 30 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग को पार करते हुए नदी में जा गिरा, जबकि उसकी बाइक और दो अन्य सवार पुल पर ही रहे। मृतक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के मगदा गांव के बैजनाथ यादव के रूप में की गई है। बाइक पर सवार दो अन्य घायलों की पहचान मृतक के भाई नरेश यादव और भौजाई कैली देवी के रूप में हुई है। दोनों घायल हैं, और खतरे से बाहर हैं। हादसे से उत्तेजित लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर नई बाजार के पास घंटे भर के लिए जीटी रोड भी जाम कर दिया। बाद में अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.