गया, फरवरी 16 -- मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब तेरह हजार छात्राएं शामिल होंगी। एसडीओ मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि शांतिपूर्ण और कदाचार रहित परीक्षा के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी का भी इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के साथ चंद्रमणि विद्यालय, मनोरमा विद्यालय, रंगलाल हाइ स्कूल और प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के अलावा वीएसराय महिला कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए छात्राओं को घंटे भर पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को कहा गया है। तमाम केंद्राधीक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.