गया, दिसम्बर 17 -- शेरघाटी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के एक ठेकेदार सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शहर के गढ़ मुहल्ले में रहने वाले अमरेंद्र सिंह नामक एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को एक पुराने आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गया कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। एक अन्य मामले में बुढ़िया नदी के किनारे झोपड़ी लगाकर रहने वाले राजदुलार मांझी को पकड़ा गया है। शराब कारोबार के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...