शेरघाटी में जीटी रोड पर उत्पाद विभाग का शिकंजा
गया, जुलाई 30 -- अनुमंडल कार्यालय के समीप जीटी रोड से हो रही शराब तस्करी के खिलाफ शेरघाटी उत्पाद थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक कार और एक टेंपो जब्त किया है। दोनों वाहनों से मसालेदार शराब की 1300 से अधिक बोतलें बरामद की गई हैं। उत्पाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कार में सवार तस्कर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं, टेंपो से आमस थाना क्षेत्र के करमाइन गांव निवासी परशुराम कुमार, पिता प्रहलाद पासवान, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर आमस थाना क्षेत्र के बभंडी गांव निवासी आनंद पासवान, पिता महेंद्र पासवान, को भी इस मामले में नामजद किया गया है।प्रभात कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम के कार्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.