गया, मार्च 13 -- शुक्रवार को शेरघाटी नगर परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सा टीम ने स्वच्छता कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 20 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर परिषद के सिटी मैनेजर मो.साबिर ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बबीता कुमारी, नगर परिषद के वरीय कर्मी मदन सिंह, शिवम कुमार समेत अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...