गया, मार्च 18 -- शेरघाटी नगर परिषद ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 111 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। यह बजट पिछले वर्ष अर्थात 2025 में पारित 78 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में करीब 42 प्रतिशत अधिक है, जिससे शहर के विकास को स्वाभाविक रूप से रफ्तार मिलेगी। नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शनी ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के लिए 75 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा गया है। इस बजट में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।बजट के तहत शेरघाटी शहर में तीन नए पार्क और तीन विवाह मंडप बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा शहर में करीब 1200 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना भी शामिल है, जिससे शहर की रोशनी व्यवस्था बेहतर होगी।शेरघाटी में बनेगा मोरहर ड्राइवमोरहर नदी तट के किनारे ...