शेरघाटी नगर के 'चलते-फिरते इतिहास' मदन सिंह नहीं रहे
गया, मई 12 -- पिछले करीब 50 वर्षों से शेरघाटी नगर निकाय के यूनियन कमेटी से लेकर नगर परिषद तक के बदलते स्वरूप के साक्षी रहे करीब 80 वर्षीय रिटायर्ड नगर निकाय कर्मी मदन सिंह का निधन हो गया। उन्हें नगर निकाय का चलता-फिरता इतिहास माना जाता था। नगर निकाय के प्रारंभिक दौर अर्थात यूनियन कमेटी, अधिसूचित क्षेत्र समिति, नगर पंचायत और फिर नगर परिषद में लगातार प्रधान सहायक के रूप में सेवा देने वाले मदन सिंह अभी भी संविदा कर्मी के बतौर नगर परिषद में कार्यरत थे। सोमवार की देर रात बुढ़ापे की बीमारी की वजह से नई बाजार स्थित घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को समोद बीघा स्थित पैतृक घर पर उनकी अंत्येष्टि की गई। शेरघाटी में नगर निकाय के सभी स्वरूपों, मसलन यूनियन कमेटी से लेकर नगर परिषद तक तमाम उतार चढ़ावों के साक्षी रहे मदन सिंह की मृत्यु से शहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.