शेरघाटी के होटल में चल रहा था पैंगोलिन का सौदा,चार गिरफ्तार
गया, जुलाई 13 -- शेरघाटी के नई बाजार स्थित एक होटल में पैंगोलिन के शल्क (स्केल) का अवैध सौदा करते चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के कोलकाता मुख्यालय की टीम और स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार दोपहर में संयुक्त छापेमारी कर आरोपितों को दबोचा। उनके पास रहे करीब 19 किलो 500 ग्राम पैंगोलिन के शल्क बरामद किए गए। बरामद शल्कों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस वन्यजीव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इमामगंज का मो. रफीक कर रहा था पैंगोलिन के शल्कों की आपूर्ति
तस्करों की जानकारी शेरघाटी के रेंजर नितिकेश कुमार ने बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, कोलकाता को पैंगोलिन शल्क की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.