गिरडीह, अप्रैल 6 -- डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया गांव के समीप जीटी रोड के किनारे रविवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गया के शेरघाटी स्थित चितवाकला निवासी सेवक मण्डल के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मण्डल के रूप में हुई है। इस संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने पोरैया के समीप जीटी रोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक नीले रंग का पायजामा और टी शर्ट पहने हुए था। उसके सर के पिछले भाग में जख्म के निशान थे और दायां हाथ टूटा हुआ था। पायजामा के पॉकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। संभावना जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस यह ...