शेरघाटी उपकारा का न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
गया, जुलाई 25 -- शेरघाटी उपकारा का निरीक्षण एसीजेएम-1 राजेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार और न्यायिक दंडाधिकारी शुभम किशोर ने शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने सभी वार्डों का जायजा लिया और बंदियों से विधिक सहायता संबंधी जानकारी ली। इस दौरान न्यायिक अधिक्कारियों ने किचेन, अस्पताल, महिला वार्ड और वृद्ध बंदियों के वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि उन्हें विधिक सहायता व अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे, उनका आवेदन प्राप्त कर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, शेरघाटी को उपलब्ध कराने का निर्देश उपकारा अधीक्षक को दिया गया।निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, चिकित्सा सुविधा, प्रशिक्षण, विधिक सहायता तथा कारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.