गया, अप्रैल 1 -- शेरघाटी प्रखंड के चिताब, बार और नगर परिषद गोपालपुर समेत तीन प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं। इसे लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में तीनों पैक्सों की अलग-अलग मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रकाशित मतदाता सूची के साथ ही संबंधित क्षेत्रों के लोगों से दावा और आपत्ति आमंत्रित की गई हैं। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी तुषार चंद्र ने बताया कि 10 अप्रैल तक दावा और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद 10 से 13 अप्रैल के बीच सभी दावों और आपत्तियों की जांच कर निर्णय लिया जाएगा, जबकि 14 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।सदस्यों के इस्तीफा देने पर खाली हुआ है चिताब पैक्सबार पैक्स का कार्यकाल पूरा होने के बाद वहां चुनाव कराया जा रहा है। वहीं चिताब पैक्स का चुनाव पिछले वर्ष हुआ था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.