गया, मार्च 15 -- एक पारिवारिक विवाद रविवार को उस समय हिंसक हो गया, जब शेरघाटी थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव में हो रही पंचायती के दौरान अचानक मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में ससुराल की प्रताड़ना झेल रही महिला ममता देवी के पिता बासुदेव यादव सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट के बाद पंचायती बेनतीजा रही और पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ मायके लौटने को मजबूर हो गई। डायन का आरोप और दहेज की मांग बनी विवाद की जड़मामला डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की ममता देवी और शेरघाटी के देवनपुर निवासी उसके पति संदीप यादव के बीच का है। ममता की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि संदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ममता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर 'डायन' होने का अंधविश्वासी आरोप लगाते हैं और लगातार दहेज की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.