गया, मई 8 -- शेरघाटी प्रखंड की श्रीरामपुर पंचायत में भूजौल और इदुडीह गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पहाड़ी नाले के ऊपर बनी पुलिया के टूट जाने से टोटो जैसी छोटी सवारी गाड़ियों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्षों से पुलिया जर्जर हालत में है। लेकिन, इसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसका सबसे ज्यादा असर इदुडीह गांव के लोगों पर पड़ रहा है। शादी-विवाह के इस मौसम में गाड़ियां गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है。 यह भी पढ़ें- कटिहार: नगर पंचायत में पुल निर्माण से ग्रामीण में खुशीजब गाड़ी से उतारना पड़ा था शव ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने गांव के झकस मांझी की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिया टूटे रहने के कारण शव वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। मजबूरन पुलिया के प...