गया, अप्रैल 11 -- शहर के एसएमएसजी कॉलेज में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कानून निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह कॉलेज मगध विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई है। प्रतिमा स्थापित कर कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थान को संवारा सजाया जा रहा है। टेंट शामियाने के साथ आगंतुकों के लिए कुर्सियों आदि का इंतजाम भी हो रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही करेंगे। इस अवसर पर बोधगया के महंत त्रिवेणी गिरी और स्थानीय विधायक उदय कुमार सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.