औरैया, मार्च 30 -- ककोर, संवाददाता। जनपद के प्रमुख संपर्क मार्ग बिलरायां-पनवाड़ी राज्य मार्ग एसएच-21 के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शेरगढ़ पुल से प्लास्टिक सिटी तक इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आवागमन को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के मुख्य अभियंता के पत्र के अनुसार इस परियोजना को मस्त व्यवस्था योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत सड़क को दो लेन विद पेव्ड शोल्डर के रूप में तैयार किया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर मानक से करीब तीन गुना अधिक वाहन गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन जाम व दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। परियोजना के अंतर्गत सड़क के चैनेज 301.000 से 311.450 तथा 312.700 से 318.330 तक कुल करीब 16.008 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.