बरेली, फरवरी 7 -- शेरगढ़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर देहात में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से एक किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी 62 वर्षीय रामदास गंगवार शुक्रवार शाम को पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गांव समेत आसपास के खेतों में तलाश किया। जब कोई सुराग नहीं मिला तो गांव से करीब पांच सो मीटर दूर गांव के ही शिशुपाल सिंह खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक के सिर और पैरों में धारदार हथियार से चोटें पहुंचाई गई थीं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या की है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.