बरेली, फरवरी 9 -- शेरगढ़ संवाददाता। कस्बे में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर नगर पंचायत प्रशासन की नींद टूट गई। सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने टंकी चौराहे से मुख्य सड़क तक अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत की। कस्बे में अतिक्रमण की समस्या को हिन्दुस्तान ने 14 दिसंबर 2025 को बोले बरेली में प्रमुखता से उठाया था। रविवार के अंक में भी जाम की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशन किया था। कस्बे में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें नाली के ऊपर तक फैला रखी थीं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबरों में कस्बे की बिगड़ी यातायात व्यवस्था, घंटों लगने वाले जाम और आमजन की परेशानी को उजागर किया गया था। सोमवार को जेसीबी मशीन से सड़क किनारे नालियों पर और सार...