शेरगढ़ ब्लॉक के कमलेश आर्य अध्यक्ष, गिरवर सिंह मंत्री चुने गए
बरेली, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शेरगढ़ का चुनाव बुधवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी भारत वीर गंगवार और विजेंद्र गुर्जर की देखरेख में हुई प्रक्रिया में कमलेश आर्य को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष और गिरवर सिंह को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नरेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक एकता ही संगठन की ताकत है। कार्यक्रम में जिला मंत्री बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, तपन सिंह मौर्य समेत कई शिक्षक नेता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने हरीश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.