मथुरा, अप्रैल 24 -- पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। एसएसपी ने थाना शेरगढ़ के 26 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। इन सभी अपराधियों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है और आम जनता से भी इन अपराधियों के संबंध में सूचना साझा करने की अपील की गई है। साइबर अपराधी जुबैर, अज्जू उर्फ आजाद, अरशद, इकबाल, हुसैना, मुजाहिद, आबिद, आमीन, हाकमीन, साकिर, बंडी उर्फ आमीन, नासिर उर्फ काला, हुन्ना उर्फ अख्तर, आमीन, मुख्तियार, जानू उर्फ जान मोहम्मद, अनीस, इरशाद, निजाम, नासिर, रुस्तम, साहिद, सहरून, इरसाद, मुज्जी उर्फ मुजाहिद और मुद्दीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। विदित है कि 22 फरवरी को एक एएसपी, च...