मथुरा, मई 20 -- मथुरा,मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में उपेक्षित पड़े बस अड्डे के निर्माण की सुध रोडवेज के अधिकारियों को आ गई है। अब एआरएम मदन मोहन शर्मा ने विधायक राजेश चौधरी के निर्देश पर इस बस अड्डे के कायाकल्प का प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से शासन को पास भेजा है। जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस अड्डा मिलने की उम्मीद जगी है। मांट के भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने शेरगढ़ के निवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए मौजूदा खंडहर पड़े बस अड्डे के निर्माण की मांग की थी। अब यह प्रस्ताव आरएम आगरा ब्रज मोहन अग्रवाल कार्यालय को भेज दिया गया है। स्थानीय निवासी सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि वर्तमान बस अड्डे पर पर्याप्त जगह और सुविधाओं का अभाव है, विगत कई वर्षों से यह यह बस अड्डा खंडहर बन ...