प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। मध्य प्रदेश के युवक को डेरवा लाकर उसका धर्मांतरण कर शेरखान बनाने के मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपियों को जेल हुई। युवक को घर वापसी कराने के लिए रविवार को कुंडा में शुद्धीकरण यज्ञ हुआ। इसमें ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के बीच संतोष शुक्ला से यज्ञ में आहुतियां डलवा उनका शुद्धीकरण घर वापसी कार्यक्रम सम्पन्न कराया। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के पथरिया हाट गांव निवासी भगवान दास के बेटे संतोष शुक्ला को डेरवा के कुछ लोग अपने यहां लाकर उसका धर्मांतरण करा शेरखान बना दिया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। शेरखान बने संतोष शुक्ला का शुद्धीकरण कर घर वापसी के लिए ठाकुर प्रकाश सिंह के निर्देशन में आश्रम वैदिक मंदिर सनातन हितकारी न्यास सरदार पटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.