बिजनौर, जनवरी 6 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के उपखण्ड अधिकारी (प्रथम) धामपुर ने बताया कि 33/11 केवी शेरकोट टाउन उपकेन्द्र पर बुधवार 07 जनवरी 2026 को तकनीकी कार्य होगा। शेरकोट फीडर की स्थापना हेतु दो नये सर्किट जोड़ने के कारण सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक टाउन-1 व टाउन-2 फीडरों से जुड़े सभी मोहल्लों व गांवों की आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व में जरूरी काम निपटाने और सहयोग की अपील की है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.