बिजनौर, मार्च 9 -- शेरकोट। रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, युवक को शव को मुंबई में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मोहल्ला खुराड़ा निवासी 22 वर्षीय नासिर पुत्र स्लामतुल्ला लगभग तीन माह पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां वह ओला कैब चला रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार को उसे टीटवाला से पूना जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग मिली थी। इसके बाद वह दोपहर करीब तीन बजे सवारी लेकर पूना के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वापस नही लौटा। नासिर के भाई शाहनवाज ने बताया कि मुंबई में रह रहे उसके भाई आमिर ने जब नासिर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद जीपीएस की मदद से शुक्रवार को उसकी कार पूना रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार में खून के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.