रांची, मार्च 31 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंगलवार को 1644 पशु-पक्षियों के रहन-सहन और खानपान में बदलाव किया गया है। फिलहाल शेर, बाघ, तेंदुआ और भालू के केज में कूलर और पंखे लगाए गए हैं। साथ ही केज के चारों ओर बोरे के पर्दे लगाकर उन्हें पानी से भिगोया जा रहा है, ताकि अंदर का तापमान नियंत्रित रखा जा सके। उद्यान प्रशासन के अनुसार हर वर्ष मार्च से ही गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव शुरू कर दिया जाता है। इस बार तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद एहतियातन तैयारी कर ली गई है। खानपान में बदलावगर्मी को ध्यान में रखते हुए शाकाहारी जानवरों के आहार से महुआ हटाकर खीरा, ककड़ी, कोहड़ा (कद्दू), हरी सब्जियां और घास दी जा रही है। पक्षियों को अंडे के स्थान पर मौसमी फल और फूला हुआ चना दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.