शेयर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 4.20 लाख ठगे
रुद्रपुर, मई 20 -- नानकमत्ता, संवाददाता। शेयर मार्केट में रकम दोगुनी कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खटीमा रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी माह में विनीत साहनी और मनीष खंडेलवाल ने फोन कर खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया। आरोपियों ने कहा कि वे लोगों के पैसे शेयर मार्केट में लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाते हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 26 फरवरी को एक लाख रुपये, 12 मार्च को दो लाख रुपये और 17 मार्च को 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में आरोपियों ने मुनाफे के साथ रकम लौटाने के बजाय 10 लाख रुपये और निवेश करने का दबाव बनाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.