फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-76 के एक व्यक्ति से करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-76 स्थित पाम रेजीडेंसी निवासी संजीव सिंह ने बताया कि 29 जून 2026 को उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में संदेश भेजकर कहा गया कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ ट्रेडिंग करने के लिए क्यूआईबी खाता खुलवाना पड़ेगा। इसके बाद उनसे आधार कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक खाते की जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से मंगवाई गई।

शिकायत का विवरण शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उनका क्यूआईबी खाता खोलने के बाद प्ले स्टोर से मोतीलाल ओसवाल के नाम से एक ऐप डाउनलोड करवाया। इस ऐप पर ट्रेडिंग शुरू कराई गई। पीड़ित के अनुसार, ऐप पर उसे मुनाफा दिखाई देन...