नोएडा, जून 10 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने कारोबारी से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-137 निवासी सुलभ गांधी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनसे कई लोगों ने संपर्क किया और खुद को शेयर बाजार से जुड़े होने की जानकारी दी। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने एक ब्रोकर डिमैट अकाउंट खोलवाया और निवेश शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें ट्रेडिंग के जरिए लाभ होने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत निकली। पीड़ित के अनुसार उनके खाते में लगातार घाटा दिखाया जाता रहा। यह भी पढ़ें- शेयर में मुनाफे का झांसा ...