शेयर में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 22 -- इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश और 10 से 20 गुना मुनाफे काक लालच देकर विभिन्न राज्यों में करोड़ों ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य विवेक कुमार सिंह को देहरादून से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एनसीआई सेंचरी एप के जरिए निवेश कराता था। गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर तीन हजार से अधिक शिकायते दर्ज हैं। गिरोह के जालसाज ठगी की रकम क्रिप्टो में कनवर्ट कर दुबई में बैठे गिरोह के सरगना को भेजते थे। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर के मुताबिक जालसाज विवेक कुमार सिंह देहरादून के राजपुर का रहने वाला है। उसे वहीं एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पास है। जालसाज के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, दो राउटर और नकदी बरामद किए गए है। ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.