नई दिल्ली, जुलाई 22 -- शेयर मार्केट में आज हाहाकार के बीच बजाज ऑटो का शेयर चमत्कार कर रहा है। बजाज ऑटो के शेयर में आज जोरदार तेजी देखी गई, वह भी तब जब सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिरकर 77000 के नीचे ट्रेड कर रहा है। दरअसल, स्टॉक की तेजी के पीछे कंपनी के जून 2026 में समाप्त तिमाही के दमदार नतीजे हैं, जिसके बाद शेयर की कीमत 4% से अधिक बढ़कर 10,839.45 रुपये के 52-सप्ताह के हाई पर पहुंच गई। कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए। इस दौरान कंपनी को रिकॉर्ड वाहन बिक्री, और घरेलू एवं निर्यात बाजारों में व्यापक स्तर पर वृद्धि का लाभ मिला। इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी के कंसोलिडेटेड और स्टैंडअलोन दोनों वित्तीय प्रदर्शन नए हाई पर पहुंच गए।नेट प्रॉफिट में उछाल टू-व्हीलर और तीन-पहिया वाहन निर्माता कंपनी का कंसोलिडे...