एटा, जून 24 -- एटा,शेयर मार्केट में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर दो बॉन्ड दिए। कैश कराने पर नाम, पता की कोई भी संस्था नहीं निकली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना मारहरा के गांव मेंहनी निवासी अरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पवन निवासी यादगारपुर ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी विश्वास में आकर उसने अलग-अलग माध्यमों से लाखों रुपये दे दिए। शुरुआत में लाभ का भरोसा दिलाया जाता रहा, लेकिन बाद में न तो रकम वापस की गई और न ही किसी प्रकार का लाभ मिला। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में 15 लाख का बॉन्ड दे दिया। कैश कराने पर ना...