नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Share Market Today Live 15 July : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर से रिकवरी देखी गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक चढ़कर 77,185.43 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 26.45 अंक बढ़कर 24,078.50 अंक पर ठहरा। 1:00 PM: शेयर मार्केट ने सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स अब केवल 40 अंक ऊपर 77095 पर है। एक समय 77646 के डे हाई को टच किया था। अब तक यह डे हाई से 551 अंक फिसल चुका है। जबकि, निफ्टी सारी बढ़त गंवाकर लाल हो गया है। इसमें 6 अंक की गिरावट है और 24045 पर है। एक समय यह 24220 पर था। Share Market Today Live 15 July 9:35 AM: शेयर मार्केट अब तेजी के ट्रैक पर सरपट भाग रहा है। मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 544 अंकों की छलांग लगाकर 77599 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, इंडिग...