नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 1500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। गिरावट की इस आंधी में भी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 28.53 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी अच्छी तेजी आई थी। दो दिन में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 2 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ गए ओला इलेक्ट्रिक के शेयरओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में दो दिन में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर दो दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 30 मार्च 2026 को 22.69 र...