नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Share Market Live Updates 8 Jan: भारतीय शेयर बाजार बिकवाली मोड में है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक की गिरावट के साथ 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 263.90 अंक टूटकर 25,876.85 अंक पर ठहरा। 12:45 PM Share Market Live Updates 8 Jan: शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन भी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 700 से अधिक अंकों के नुकसान के साथ दिन के निचले स्तर 84230 पर आ गया है। सेंसेक्स में रिलायंस और टीसीएस में 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। इन्फोसिस, एलएंडटी, एयरटेल, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी में 1 फीसद से अधिक की गिरावट है। बीईएल, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस सेंसेक्स टॉप गेनर्स तो लेकिन इनमें 1 फीसद से भी कम की तेजी है। ...